फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमराज बनकर सडको पर दौड रहे ओवरलोड डंपर, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- डंपरों को पास कराने के लिए अवैध वसूली करने वाले लोगों के सामने स्थानीय पुलिस बेबस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर ओवरलोड डंपरों की आवाजाही और बेलगाम संचालन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। भवन निर्माण सामग्री से लदे डंपरों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, डंपर चालकों को कथित तौर पर पुलिस की लोकेशन देने वाले बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लहरवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नूंह को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही डंपरों से अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
लहरवाडी गांव निवासी इरशाद, हारिश, तौफिक, फरहान, याकूब आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में है। आरोप है कि कुछ लोग डंपर चालकों को पुलिस की लोकेशन उपलब्ध कराने व शहर की सीमा से पास कराने के नाम पर हर माह लाखों रुपये की वसूली करते हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच कराने की मांग की है। वहीं जब सिटी थाना के सामने बिचौलियों के जमावड़े व ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के बारे में सिटी थाना प्रभारी शीशपाल से सवाल किया तोे उन्होंने कहा कि ओवरलोड डंपरों को रोककर वो शहर को जाम नहीं कर सकते।
विज्ञापन

- पुलिस पहुंचते ही पीछे भगाने लगते हैं डंपर : शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस को सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंचती है तो कुछ डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगते हैं। कई बार वे डंपरों को काफी दूर तक पीछे की ओर ले जाते हैं। इससे सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों और राहगीरों के साथ गंभीर हादसा होने का खतरा पैदा हो जाता है। ग्रामीणों ने इसे आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए नियमित निगरानी और प्रभावी गश्त की मांग की है।


रामलीला देखने जाने वाले भी खतरे में : सिटी थाने के सामने भी ओवरलोड डंपरों की आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देर रात थाने के सामने पुलिस नाका लगा होने के बावजूद भवन निर्माण सामग्री से लदे डंपर वहां से गुजरते दिखाई दिए। आसपास रामलीला का आयोजन चल रहा था, जहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंच रहे थे। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


’’ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है। यदि रात के समय भी ऐसे वाहन शहर से गुजर रहे हैं तो उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -दिनशे यादव, डीएसपी पुन्हाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें