फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी ट्रेडिंग ऐप से रहें सावधान, लालच में न गंवाएं कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के तहत जिला पुलिस ने बुधवार को निवेश और ट्रेडिंग फ्रॉड के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय बडौली और डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस टीमों ने ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ठग व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में भारी मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों की जमा पूंजी हड़प लेते हैं। बिना जोखिम के गारंटीड मुनाफे का दावा धोखाधड़ी का संकेत है। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की वैधता जांचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें