फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेटे की जमानत लेने के बाद अदालत में नहीं पहुंचा पिता, चार साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लूट की कोशिश के मामले में आरोपी बेटे की जमानत लेने के बाद अदालत में पेश नहीं होने वाले जमानतदार पिता को पुलिस ने करीब चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांदपुर गांव निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में लूट की कोशिश के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहित और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। बेटे मोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता सुभाष ने अदालत में उसकी जमानत ली थी। इसके लिए सुभाष जमानतदार बना था। जमानतदार बनने के बाद सुभाष को अदालत में निर्धारित तारीखों पर पेश होना था, लेकिन वह लगातार अदालत से गैरहाजिर रहा। कई बार तारीख पड़ने के बावजूद पेश नहीं होने पर अदालत ने उसे बेल जंपर घोषित कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें