फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रास्ते के लिए दो पक्षों के विवाद में बाप बेटे की हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा थाने में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना किनारे बसे शाहजहांपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस विवाद में पिता और बेटे की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने देर शाम चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश जारी है। थाना छायंसा पुलिस ने 11 लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


गांव शाहजहांपुर में रविवार सुबह दो पक्षों में रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। रास्ता गांव इमामुद्दीनपुर की पंचायती जमीन पर बना हुआ है। इसका दोनों पक्षों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। रास्ते को लेकर कई बार दो पक्षों के बीच कई बार सुलह करवाई गई, लेकिन बात नहीं बनी। गांव के सरपंच मंजू रानी के पति राजू ने बताया कि इसी विवाद को लेकर रविवार सुबह भी पंचायत हुई लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। जिसके कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थाने में जाने से पहले ही दोनों पक्ष आपस में भिड़। जिसमें बाप बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हैं। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के राजकुमार (45), उनका बेटा हिमांशु (24), होशियार, सचिन और राजकुमार की बेटी प्रीति हैं। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई सामने नहीं आया है। सुबह 11 बजे रास्ते के विवाद को लेकर हुई बहस देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान राजकुमार और उसके बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि होशियार, सचिन और प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने होशियार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक राजकुमार निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं बेटा हिमांशु पढ़ाई करता था। थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि हत्या सहित संगीत धाराओं के तहत 10/ 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें