Fashion designer dies in road accident
बल्लभगढ़। सड़क हादसे में फैैशन डिजाइनर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस चौकी सेक्टर-7 के एएसआई वीनू कुमार ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में बाइक सवार सेक्टर-22 निवासी आशीष सिंह की मौत हो गई।
आशीष सेक्टर-59 में एक निजी कंपनी में फैशन डिजाइनर के पद पर कार्यरत थे। रात को कंपनी से ड्यूटी करने के बाद वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। एएसआई कुमार ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पास लगे कैमरों की जांच की जाएगी। आशीष की शादी नहीं हुई थी। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।