फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसों में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल/होडल। जिले में 20 जून को सड़क हादसों ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक मामले में तेज रफ्तार बस ने युवक का पैर कुचल दिया जबकि दूसरे में कोकिला धाम से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, परंतु हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक फरार हैं।
विज्ञापन


एनएच-19 स्थित रोहन मोटर्स के सामने हुए सड़क हादसे में सागर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत उसके मित्र हरकेश ने थाना कैंप में दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरकेश के अनुसार, सागर हुड्डा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में दोस्त के जन्मदिन पर जा रहा था, तभी उसकी कार के आगे चल रही एक बस ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। गाड़ी की टक्कर के बाद सागर जब चालक से बात करने पहुंचा, तो चालक ने जानबूझकर उसके दाहिने पैर पर बस चढ़ा दी और मौके से भाग गया। घायल सागर को पहले सरकारी अस्पताल, फिर निजी अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है। उसकी गाड़ी हुड्डा चौक एजेंसी में खड़ी है, जबकि बस उसे घसीटते हुए बघौला गांव तक ले गई। थाना कैंप पुलिस ने हरकेश की शिकायत व मेडिकल के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई विनोद कर रहे हैं।

दूसरा मामला में थाना मुंडकटी क्षेत्र में 20 जून को एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में भीम शंकर कुमार सिंह निवासी गोंछी, बल्लभगढ़ की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से कोकिला धाम की परिक्रमा कर लौट रहे थे। मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना मुंडकटी में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें