फरीदाबाद। गांव ताजपुर निवासी एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ बिना नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से पहुंचा। वह मुकेश को अपने साथ ले गया और कुछ दूरी पर लाठी-डंडों से पीटा। घायल को स्थानीय लोगों ने दयालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीके अस्पताल रेफर कर दिया। बीके अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवादि