फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद की उमंग ने मिस यूनिवर्स हरियाणा 2025 की टॉप 14 फाइनलिस्ट में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मविश्वास, मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति और ग्रेस से जजों का दिल जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 में रहने वाली उमंग ने मिस यूनिवर्स हरियाणा 2025 की टॉप 14 फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। उमंग ने अपने आत्मविश्वास, मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति और ग्रेस से जजों का दिल जीत लिया।

उमंग ने बताया कि यह सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। वे हमेशा चाहती थीं कि मंच का उपयोग कर युवाओं, विशेषकर लड़कियों को यह संदेश दें कि जुनून किसी एक दायरे में सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी तरह से खास होता है और आत्मविश्वास से ही असली पहचान बनती है। अब लक्ष्य है मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैंड फिनाले की जानकारी
मिस यूनिवर्स हरियाणा 2025 का भव्य समापन समारोह 2 से 4 जून के बीच नई दिल्ली स्थित वसंत कुंज के द ग्रैंड होटल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य भर से चुनी गई 14 प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट हिस्सा लेंगी, जहां वे सुंदरता के साथ-साथ अपने आत्मबल, सोच और दृष्टिकोण से जजों को प्रभावित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें