फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैरम प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी स्थित सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय राज्य एवं अंतर जिला कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में फरीदाबाद की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि महिलाओं की श्रेणी में अंबाला विजेता रही। जबकि दूसरे स्थान पर फरीदाबाद की टीम रही। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद सहित आठ जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले हुए। पुरुषों के टीम स्पर्धा में फरीदाबाद की टीम ने अंबाला को 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। टीम में दिविज बंगा, मुकेश सेठी, आशीष पाल व आर्यन वर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। वहीं, महिलाओं की श्रेणी में फरीदाबाद की टीम अंबाला से हार गई। इसके साथ ही फरीदाबाद को रजत पर संतोष करना पड़ा। टीम में जीतिका सचदेवा, मानसी सैनी, ज्योति शर्मा व महक का प्रदर्शन संतोष जनक रहा। यह जानकारी जिला कैरम संघ के महासचिव विकाश धर ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को अन्य आयुवर्ग के मुकाबले होंगे। इस मौके पर जिला क संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें