फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के नौनिहालों को मिलेगा हुनर का बड़ा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
20 स्पर्धाओं में दिखेगा सांस्कृतिक रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बाल कलाकारों की प्रतिभा को नया निखार देने के लिए बाल दिवस-2026 के अवसर पर जिला स्तरीय बाल महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में 21 से 31 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले महोत्सव में जिले के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिला प्रशासन और बाल कल्याण इकाई ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित रखने के लिए विद्यार्थियों को 4 आयु वर्गों (कक्षा 1 से 5वीं, 6वीं से 8वीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं) में बांटा गया है। इस बार महोत्सव में बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए पहली बार हरियाणवी रागिनी (सोलो) और मेहंदी स्पर्धा को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिताएं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होंगी। कुल 20 विधाओं जैसे फैंसी ड्रेस, सोलो और ग्रुप डांस, क्विज, पोस्टर मेकिंग, ड्रामा और फन गेम्स में बच्चे अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। अधिकारियोंं का कहना है कि मंच कलाओं के जिला विजेता फरीदाबाद मंडल स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे, जबकि चित्रकला, मेहंदी और हस्तकला के विजेता सीधे राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें