41 रन बनाकर उमेश बने प्लेयर ऑफ द मैच
संबाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित विराज क्रिकेट मैदान में मंगलवार को फरीदाबाद एक्सएल ने एके वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई एके वॉरियर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 131 रन पर बिखर गई।फरीदाबाद एक्सएल की ओर से उमेश ने 41 और जितेंद्र ने 26 रन बनाए। एके वॉरियर्स के प्रिंस कुमार ने चार ओवर में तीन विकेट लिए। जितेंद्र, राजेश शर्मा और उमेश को दो-दो विकेट मिले। जवाब में फरीदाबाद एक्सएल की टीम ने 15.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
फरीदाबाद एक्सएल के अनवर गोंची ने एक ओवर में दो विकेट लिए। एके वॉरियर्स की ओर से सूरज चौबे ने 26 रन बनाए। 41 रन बनाने वाले उमेश को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।