फरीदाबाद। रोहतक के गोहना में आयोजित हरियाणा स्टेट कुराश एसोसिएशन द्वारा सब जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रदेश के लगभग 600 कुराश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन 600 खिलाड़ियों के बीच फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा जमाया।
इनमें अंडर 8 आयुवर्ग के बालक वर्ग में 30 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में केशव राणा ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर 10 में 30 किलोग्राम भार वर्ग में ही रिद्धिमन सिंह ने भी रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर 12 के बालिका वर्ग में 52 किलोगाम भार वर्ग में अंशिका भारद्वाज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बता दें कि जिले से कुल छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा जमाया। संवाद