फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कार पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में नामजद सभी सात आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार जांच के दौरान एवीटीएस भूपानी की टीम ने गांव मुवाई निवासी मुबीन और आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 निवासी तुगलक को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मुख्य आरोपी पीयूष के साथी हैं और वारदात के समय उसके साथ मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पीयूष, आशीष समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान घटना की साजिश, हथियार और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि एनआईटी-5 निवासी हिमांशु डुडेजा ने शिकायत दी थी कि 16 अप्रैल 2026 की देर रात वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बलेनो कार और एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार का पीछा किया। डॉक्टर टुडे अस्पताल के पास पहुंचने पर सफेद रंग की बलेनो कार में सवार आरोपियों ने उनकी कार पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना के बाद थाना एनआईटी में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें