फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद को मिलेगा आधुनिक स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और खेलो इंडिया सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अब खेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। औद्योगिक पहचान के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं के लिए भी पहचाने जाने वाले फरीदाबाद में अब खेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वर्ष 2026-27 के बजट में शहर को नया आधुनिक स्टेडियम, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और खेलो सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन परियोजनाओं से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मंच मिलने की उम्मीद है।

फरीदाबाद से एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे खेलों में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं, लेकिन लंबे समय से शहर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों को बेहतर ट्रैक और मैदान के लिए अक्सर अन्य जिलों या दिल्ली का रुख करना पड़ता था। यहां मौजूद राजा नाहर सिंह स्टेडियम लंबे समय से चालू नहीं है।
विज्ञापन


शहर में प्रस्तावित आधुनिक खेल स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। इसमें अभ्यास के साथ-साथ जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की सुविधा होगी। अभी तक अधिकांश बड़े टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों पर दबाव पड़ता है।

नया स्टेडियम बनने से स्कूल और कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताओं को भी बढ़ावा मिलेगा। खेल प्रशिक्षकों का मानना है कि यदि स्थानीय स्तर पर बेहतर ढांचा उपलब्ध हो तो प्रतिभाएं जल्दी निखरती हैं।


एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक
फरीदाबाद में पहली बार सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा। वर्तमान में अधिकांश खिलाड़ी कच्चे या साधारण ट्रैक पर अभ्यास करते हैं, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है और चोट का खतरा भी बना रहता है।

सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को वही सुविधा मिलेगी जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में होती है। इससे यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित करने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन


खेलो इंडिया सेंटर से पेशेवर प्रशिक्षण
शहर में खोले जाने वाले खेलो इंडिया सेंटर को पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इससे उभरती प्रतिभाओं को अनुभवी मार्गदर्शन मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस कार्यक्रम और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें