नूंह। नूंह जिले के थाना सदर पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। बस अड्डा उजीना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी अमित पुत्र ब्रजपाल गांव उजीना थाना सदर नूंह भागने लगा, जिसे टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे से 4 बोतल देशी शराब, 24 पव्वे अंग्रेजी व 20 पव्वे ‘मैक्डावलl’ बरामद हुए। आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। संवाद