फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खो-खो में पदक से चूकीं फरीदाबाद की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे और तीसरे दौर के मुकाबलों में मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोहतक में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय अंडर-11 खो-खो मुकाबलों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का दिन रविवार को कुछ खास नहीं रहा। बालकों की टीम को दूसरे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। वहीं बालिकाओं की टीम को तीसरे दौर के मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। पहला मुकाबला जीतने के बाद बालकों की टीम को अंबाला से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा लगातार 2 मुकाबले जीतने के बाद बालिकाओं की टीम को महेंद्रगढ़ से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ दोनों ही टीमों की प्रतियोगिता में पदक जीतने की उम्मीदें धूमिल हो गईं। टीम इंचार्ज राजेश ने बताया कि दोनों ही टीमें पदक से चूक गईं। आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर करने के लिए मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें