फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए कैथल पहुंची फरीदाबाद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का वजन किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद की टीम कैथल पहुंच गई है। प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कैथल पहुंचने के बाद शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों का वजन किया गया। वजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोच और खिलाड़ियों की बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी देने के साथ खिलाड़ियों को मुकाबलों के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कोच ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में उतरने और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। 5 सितंबर को अंडर-14, 6 सितंबर को अंडर-17 और 7 सितंबर को अंडर-19 वर्ग के मुकाबले होंगे। फरीदाबाद की टीम में शामिल 15 खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्ग में मुकाबले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें