फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आर्यन क्रिकेट अकादमी ने रॉयल क्रिकेट अकादमी को 42 रनों से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यन क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव ने 72 और दक्ष ने 58 रन की पारी खेली। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्णव ने चार विकेट लिए जबकि मयंक को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम 38.4 ओवर में 206 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कबीर ने 76 जबकि हर्ष ने 41 रन बनाए। आर्यन क्रिकेट अकादमी की ओर से युवराज ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं अंश और राघव ने दो-दो विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए अभिनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद