फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को टीकाकरण के लिए करेंगे जागरुक

Fri, 21 Jan 2022 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिशानिर्देश जारी कर सभी शिक्षकों को घर-घर जाकर विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
15-18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 15 वर्ष से अधिक करीब 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का कोरोना से बचाव के लिए अभी तक टीकाकरण नहीं हो सका है। इस खबर को अमर उजाला ने 19 जनवरी के अंक में प्रमुखता से छापा था। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम हरकत में आई है।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने दिशानिर्देश जारी कर सभी शिक्षकों को घर-घर जाकर विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षकों को फोटो और वीडियो विभागीय ग्रुप में डालने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि शत-प्रतिशत स्कूली बच्चों का टीकाकरण कराया जा सके।

फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक 43372 बच्चे हैं। इनमें से अभी तक करीब 30 हजार 206 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 13 हजार से अधिक किशोरों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सभी बच्चों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों को घर-घर जाकर की पहचान कर बच्चों की पहचान कर टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराने से इनकार करता है, तो उन्हें टीकाकरण के लिए जागरुक करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के प्रथम दिन पाया गया है कि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण विद्यार्थी आउट ऑफ स्टेशन हैं। वहीं कई बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित है। ऐसे में उन्हें टीकाकरण नहीं लग सकता है।

शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण करवाने का निर्देश जारी किया गया है। अगर कोई बच्चा टीका लगवाने में आनाकानी करता है, तो उनके अभिभावकों को भी जागरुक किया जाएगा।-रितु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें