फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज झटकों से हिली फरीदाबाद की धरती, हाईराइज सोसाइटियों में दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज झटकों से हिली फरीदाबाद की धरती, हाईराइज सोसाइटियों में दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शनिवार शाम करीब 7 बजे फरीदाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब पांच से सात सेकंड तक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद की बहुमंजिला सोसाइटियों में रहने वाले लोग घबराकर लिफ्ट का इस्तेमाल किए बिना सीढ़ियों से नीचे उतरकर खुले स्थानों में पहुंच गए।

शहर के सैनिक कॉलोनी, एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में भी लोगों ने झटके महसूस किए लेकिन सबसे अधिक असर नेहरपार क्षेत्र की सेक्टर-81, 82, 85 और 86 स्थित हाईराइज सोसायटियों में देखने को मिला। झटकों के दौरान कई घरों में पंखे, झूमर और अन्य सामान हिलने लगे, जिससे लोग घबरा गए। कुछ सोसाइटियों में सुरक्षा कर्मियों ने सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-86 की एक सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि परिवार के साथ बैठे थे तभी अचानक सोफा हिलने लगा। बाहर शोर सुनाई दिया तो सभी लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे आ गए। वहीं एनआईटी-5 समेत कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर सड़कों और पार्कों में एकत्र हो गए। भूकंप अधिक न होने के कारण फरीदाबाद में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें