फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर के राज: हर साल करता था एक लड़की से दुष्कर्म और फिर हत्या, आगरा नहर का पानी उसे हर बार बचाता था

Tue, 11 Jan 2022 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को नहर में फेंक दिया, लेकिन शव पानी में जाने के बजाय झाड़ियों में फंस गया। आरोपी अगले दिन यह सुनिश्चित करने वापस गया कि शव पानी में बह गया है या नहीं, लेकिन वह वहीं पड़ा था।
विज्ञापन
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी सिंहराज नागर साल 2019 से लगातार हर साल एक हत्या को अंजाम दे रहा था। अब वह सीरियल किलर बन चुका था। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अभी तक तीन हत्याओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


सिंहराज ने इससे पहले तीन किशोरियों को अपना शिकार बनाया। इनमें से एक चाय की रेहड़ी लगाती थी। एक सेक्टर-16 सिटी हॉस्पिटल में सहायक का काम करती थी, जबकि तीसरी किशोरी सहायिका की सहेली थी। सिंहराज हर बार हत्या करने के बाद शव को आगरा नहर में फेंक देता था।

नहर में पानी ज्यादा होने के कारण शव आगे बह जाता था। जिस स्थान पर आरोपी शव को फेंकता था, वहां से आगे आबादी ज्यादा ज्यादा दूरी पर है, इसलिए किसी को अभी तक शव बरामद नहीं हुए। तीनों मृतकाओं के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। मामला केवल फाइल में दबकर रह गया।
विज्ञापन


हत्या के अगले दिन शव देखने गया था आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को नहर में फेंक दिया, लेकिन शव पानी में जाने के बजाय झाड़ियों में फंस गया। आरोपी अगले दिन यह सुनिश्चित करने वापस गया कि शव पानी में बह गया है या नहीं, लेकिन वह वहीं पड़ा था। आरोपी के लिए वहां झाड़ियों तक जाना संभव नहीं था। इधर पुलिस को उस पर शक हो गया था। उन्होंने उसे फोन कर जांच में शामिल होने की बात कही थी। इस बात से वह परेशान हो उठा और उसने फोन कर छात्रा की नानी को हत्या की बात बता दी।

विज्ञापन

अस्पताल के गार्ड रूम में दो बार दुष्कर्म

आरोपी ने अस्पताल में साफ-सफाई के लिए आने वाली सहायिका के साथ गार्ड रूम में ही दुष्कर्म किया था। उसकी हत्या के बाद सहायिका की सहेली के साथ भी आरोपी ने गार्ड रूम में ही दुष्कर्म किया। सभी को हत्या के बाद वह एक ही जगह पर फेंक देता था। उम्र ज्यादा होने के कारण उस पर कभी किसी को शक नहीं हुआ। पुलिस ने हॉस्पिटल के स्टाफ से भी उसके बारे में पूछताछ की है। इसके साथ ही गार्ड को जिस एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। उसके खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी के परिवार का है हुक्का पानी बंद
आरोपी सिंहराज तीन भाई हैं और दो बेटे हैं। साल 1986 में चाचा-भतीजे की हत्या के बाद से आरोपी के परिवार का गांव में हुक्का पानी बंद है। ग्रामीण कहते हैं कि आरोपी ने चाचा-भतीजे की हत्या के दौरान उनका सिर काट दिया था। तभी से इनके परिवार को मुंडकटे कहा जाने लगा। आरोपियों के परिवार से गांव के लोग संबंध नहीं रखते। आरोपियों को शादी समारोह में भी नहीं बुलाया जाता है।

पुलिस जांच पर भी उठते हैं सवाल
कई हत्याओं के बाद भी आरोपी ने खुद ही फोन करके अपना जुर्म स्वीकार किया है। ऐसे में यदि इस बार भी शव पानी में बह जाता तो शायद ये मामला भी फाइल में ही दबकर रह जाता। सभी मामलों में केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। छात्रा हत्या मामले में भी केस गुमशुदगी का ही दर्ज किया गया था। आरोपी के मुताबिक, उसने 2 जनवरी को छात्रा की हत्या कर दी थी। चार दिन तक शव झाड़ियों में पड़ा रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 1 जनवरी को शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को फोन करके बुलाती रही। अंदेशा है कि पुलिस का फोन जाने के बाद आरोपी घबरा गया और घटना को अंजाम दे दिया। बाकी तीन हत्याओं में पुलिस के लिए सुबूत जुटाना इतना आसान नहीं है। तीनों में से एक भी शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। सभी साक्ष्य खत्म हो चुके हैं। ऐसे में केवल आरोपी के बयान के आधार पर उसे अदालत में दोषी साबित करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें