फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: अब उपभोक्ता खुद ही बना सकेंगे अपने बिल, विद्युत विभाग की वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी 

Sat, 09 May 2020 04:14 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जानकारी देने के बाद रजिस्टर नंबर पर पहुंचेगा बिल

विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली बिल की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने राहत दी है। निगम की ओर से ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए उपभोक्ता खुद ही मीटर में रीडिंग देखकर ईमेल, एसएमएस या दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर बिल मुहैया कराया जाएगा। इससे जिले के साढे़ छह लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

बिजली निगम की ओर से बिजली एजेंसी को बिल बनाकर बिल मुहैया कराने का कार्य निगम ने सौंपा हुआ है। बिल का भुगतान ऑनलाइन और भुगतान केंद्र पर जाकर करना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की हमेशा शिकायत रहती है कि उन्हें समय पर बिल नहीं पहुंचाया जाता है। इस कारण वह समय पर बिल भगतान नहीं कर पाते और उन्हें जुर्माना अदा करना पड़ता है। 
विज्ञापन


डीएचबीवीएन ने ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा शुरू की
लॉकडाउन में ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को एवरेज बिल भेजे जा रहे है जो कि औसत से काफी ज्यादा है। बिलों को ठीक करवाने के लिए उपभोक्ताओं को रोजाना विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में डीएचबीवीएन ने ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा शुरू की है।

वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
फिलहाल वैकल्पिक तौर पर लागू की जाने वाली ट्रस्ट बिलिंग सुविधा को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं को पहले डीएचबीवीएन की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल पता या फिर आधार कार्ड नंबर आदि का ब्योरा देना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उपभोक्ताओं को प्रतिमाह व ग्रामीणों को दो माह में खुद ही मीटर से रीडिंग देखकर संबंधित मोबाइल नंबर से एसएमएस, ई-मेल या वेबसाइट पर फीड करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली निगम को अधिकतम तीन दिन में उपभोक्ता को उक्त माध्यम से बिल मुहैया कराना होगा। बिल देखकर उपभोक्ता उसे ऑनलाइन ही जमा कर सकता है।

बिजली निगम की ओर से ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसमें उपभोक्ताओं को अपने मीटर संबंधी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ देनी होगी। इसके बाद सुविधा का लाभ उठा सकते है। - जितेंद्र ढुल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें