फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमएसएमई में हरियाणा का सबसे बड़ा केंद्र बना फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के कई देशों में बढ़ी जिले के उत्पादों की मांग
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में हरियाणा का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा रहा है। जिले में 12 हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयां पंजीकृत हैं। इनमें करीब 38 प्रतिशत सूक्ष्म, 59 प्रतिशत लघु और शेष मध्यम उद्योग शामिल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक एमएसएमई इकाइयां फरीदाबाद में होने से जिले की औद्योगिक पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

फरीदाबाद में तैयार होने वाले उत्पादों की मांग अब केवल देश तक सीमित नहीं है। जिले में निर्मित ऑटोमोबाइल पार्ट्स, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी, विद्युत उपकरण और अन्य औद्योगिक सामान अमेरिका, चीन, दुबई सहित दुनिया के कई देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग से स्थानीय उद्योगों को नए अवसर मिल रहे हैं और उत्पादन क्षमता में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं से मिल रही रफ्तार

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई योजनाओं पर काम कर रही है। उद्यमियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सपोर्ट सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत विभिन्न विभागों से जुड़ी अनुमतियां और जरूरी प्रक्रियाएं एक ही मंच पर पूरी की जा रही हैं। जिले में नियुक्त अधिकारी नए और पुराने उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने, विस्तार करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक जिला-एक उत्पाद जैसी योजनाओं ने भी स्थानीय उद्योगों को नई पहचान दिलाई है। इन योजनाओं के माध्यम से उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए फरीदाबाद के कई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उद्योग संगठनों का कहना है कि बेहतर सरकारी नीतियों, आधुनिक तकनीक और बढ़ते निर्यात के कारण आने वाले वर्षों में फरीदाबाद का एमएसएमई क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा तथा रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्यमियों से बातचीत-

फरीदाबाद के उद्योग लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नई मशीनों से काम आसान हुआ है और उत्पादन भी पहले से बेहतर हो रहा है।- हेमंत शर्मा, उद्यमी

सरकार और उद्योग मिलकर काम करें तो नए उद्योग लगेंगे। इससे युवाओं को जिले में ही रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।- वीरभान शर्मा, उद्यमी

जिले के उद्योगों में अच्छा काम हो रहा है। इससे जिले की पहचान मजबूत हुई है और व्यापार भी बढ़ रहा है।- श्याम सुंदर शर्मा, उद्यमी

उद्योगों के बढ़ने से छोटे कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है। आने वाले समय में जिले का औद्योगिक विकास और तेज होगा।- चेतन, उद्यमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें