फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद-गुरुग्राम का प्रस्तावित मेट्रो रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (संजय शिशौदिया)। विधानसभा की लोक उपक्रम संबंधी कमेटी (पीयूसी) की बैठक में फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो के प्रस्तावित रूट को बदल दिया गया है। अब मेट्रो एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले प्याली चौक से न जाकर बड़खल विधानसभा में लगने वाले अरावली गोल्फ क्लब के पास से गुजरेगी। मेट्रो के दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। रूट बदलने से नाराज कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औद्योगिक नगरी को साइबर सिटी से जोड़ने के लिए इस परियोजना की घोषणा की थी। सरकार ने फरीदाबाद-गुरुग्राम रूट का सर्वे करा इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई। पहले बताया जा रहा था कि मेट्रो प्याली चौक से होते हुए गुरुग्राम जाएगी, मगर पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई पीयूसी की बैठक में इस रूट को बदल दिया गया। बैठक में मेट्रो के प्रस्तावित रूट की तीन डीपीआर रखी गई। इनमें पहली दो डीपीआर में मेट्रो को प्याली चौक से ले जाने, जबकि तीसरी में उसे गोल्फ क्लब के पास से गुजारने का प्रस्ताव था। कमेटी ने पहली दो डीपीआर को रद्द करते हुए तीसरी पर मोहर लगा दी। बाटा चौक से गुरुग्राम के वाटिका चौक तक करीब 30.38 किलोमीटर लंबी लाइन होगी।
फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रूट के स्टेशन
एलिवेटिड
1. गुरुग्राम का वाटिका चौक
2. सेक्टर-56 गुरुग्राम
3. मांडी, गुरुग्राम
4. मांगर चौक, फरीदाबाद
5. प्याली क्रेशर जोन चौक, फरीदाबाद
6. बड़खल एन्क्लेव, फरीदाबाद
अंडरग्राउंड
1. बाटा चौक, फरीदाबाद
2. गोल्फ क्लब, फरीदाबाद
विधायक ने दिया लागत बढ़ने का तर्क
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मेट्रो रूट बदले जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखकर मेट्रो को प्याली चौक से ही गुजारने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि नए रूट से मेट्रो को गोल्फ क्लब के पास अंडरग्राउंड गुजारा जाएगा। इससे मेट्रो की लागत बढ़ जाएगी। यदि मेट्रो को प्याली चौक से एलीवेटिड निकाला जाए तो तीन विधानसभा क्षेत्रों (एनआईटी, बड़खल और बल्लभगढ़) के लोगों को फायदा होने के साथ ही उसकी लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें