फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद का दबदबा, 31 पदकों के साथ बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
8 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदक जीते, गुरुग्राम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित अंतर-राज्य जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। गुरुग्राम जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के करीब 650 खिलाड़ियों के बीच फरीदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक जीते, जिसमें 8 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

फरीदाबाद के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों में जयराज, नेहल वर्मा, शान्वी सेगन, अजुनी छाबड़ा, यशविनी पंडित, केशव राणा, प्रभव सैनी और कार्तिकेय चौधरी शामिल रहे। इन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि प्रतियोगिता में लिटिल मिनी सब-जूनियर, मिनी व सब-जूनियर और कैडेट वर्ग के मुकाबले खेले गए। जहां पर 5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन


इनमें लिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग के 26 किलोग्राम भार वर्ग में जयराज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि 32 किलोग्राम से अधिक भाग वर्ग में नेहाल वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अद्वित ने 28 किग्रा में रजत हासिल किया जबकि 16 किलोग्राम में तनुष, 20 किलोग्राम में श्रेयान गोराई और विश्वमुख पुरोहित व 22 किलोग्राम भार वर्ग में एकांश साहनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में शान्वी ने 26 किलोग्राम भार वर्ग में और अजुनी छाबड़ा ने 22 जबकि यशविनी पंडित ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कियाना राणा ने 20 और एरियाना कौशिक ने 23 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा भी अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें