फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 13 साल में सबसे ठंडा फरीदाबाद, पारा तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्राें में हो रही बर्फबारी और शहर में शीतलहर के चलते शनिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। घने कोहरे व धूप न निकलने के कारण तापमान में गिरावट रही। इससे दिनभर लोगों की ठंड से कंपकंपी छूटती रही। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार को ठंड का 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया। आंकड़ों को देखें तो साल 2010 में लोहड़ी के दिन इतनी अधिक ठंड नहीं थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्मार्ट सिटी में शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य रही। हालांकि नौ बजे के आसपास तापमान थोड़ा ठीक हुआ। दृश्यता 20 से 30 मीटर तक पहुंच गई। दोपहर साढ़े बजे के बाद तक शहर में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हुए। ठंड की वजह से सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। लोग ठंड से बचाव करने के लिए कपड़ों में पैक होकर निकले, लेकिन ठंड से सब कंपकंपाते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को तापमान दो डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

धुंध करेगी परेशान और लुढ़केगा पारा
ठिठुरती ठंड से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज आएगी। इसके अलावा न्यूनतम तापमान लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यही स्थिति 19 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके अलावा धुंध से भी लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

ठंड में बच्चों का रखें खास ध्यान

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ने बताया कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी स्वास्थ्य का खतरा भी बढ़ता जाएगा। खासतौर पर बच्चों के लिए अभिभावकों को इस सीजन में बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर खास एहतियात बरतने की जरूरत है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि ठंड से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है और प्रदूषण से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। किडनी के मरीजों के लिए यह ज्यादा खतरनाक होता है। प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसलिए ज्यादा सचेत रहने की जरुरत है।
विज्ञापन

पूरे हफ्ते परेशान करेगी कड़ाके ठंड

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फरीदाबाद आसपास के क्षेत्रों में अभी आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर-पश्चिम की ओर से बर्फीली हवा चलेगी। इससे लोगों को 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का सामना पड़ सकता है। शीत लहर चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
पिछले 13 साल के आंकड़े


तारीख अधिकतम न्यूनतम (डिसे)

2024 जनवरी 3 21
2023 जनवरी 12 12
2022 जनवरी 10 8
2021 जनवरी 16 13
2020 जनवरी 17 11
2019 जनवरी 13 11
2018 जनवरी 21 8
2017 जनवरी 16 9
2016 जनवरी 14 13
2015 जनवरी 8 7
2014 जनवरी 11 9
2013 जनवरी 15 12
2012 जनवरी 15 10
2011 जनवरी 20 14
2010 जनवरी 13 9
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें