फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद का बीके अस्पताल: चिकित्सक का तबादला होने से अस्पताल में नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड

Tue, 18 Jan 2022 06:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। इससे बीके में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिला नागरिक अस्पताल बीके में मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे चिकित्सक का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। ऐसे में विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों का अस्पताल में बीते एक हफ्ते से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है और बाहर से जांच करानी पड़ रही है।

विज्ञापन


ओपीडी में रोजाना 1500 से 1800 के आसपास मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें से दो सौ के आसपास गर्भवती होती हैं। जबकि कई पेट, छाती आदि के दर्द व समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। रोजाना करीब 100 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। लेकिन विशेषज्ञ के अभाव में बाहर से जांच करनी पड़ रही है। ऐसे में एक मरीज के कम से कम एक हजार रुपये खर्च होते हैं।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। इससे बीके में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग की गई हैै। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द चिकित्सक आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें