पुन्हाना। नहेदा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नहेदा निवासी आसिफ ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। 25 मार्च की सुबह वह घर के पास की दुकान से सामान लेने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, फरसा और कट्टे से उस पर हमला किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद आरोपी सीधे उसके घर पहुंचे और पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद