पुन्हाना। एवीटी स्टाफ रोजका मेव की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ही पहचान साद मोहम्मद निवासी मढियाकी गांव के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एवीटी स्टाफ रोजका मेव की टीम गश्त के दौरान दल्लाबास के कच्चे रास्ते पर मौजूद थी तभी मुखबिर से सूूचना मिली की मढियाकी गांव निवासी साद मोहम्मद चोरी के बाइक के साथ सिंगार गांव की ओर जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की जिसके कुछ देर बाद एक युवक बिना नंबर की बाइक के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक बाइक को वापस घुमाने लगा। बाइक के इंजन व चेचिस नंबर द्वारा साइबर सेल से जानकारी ली तो बाइक को दिल्ली के बदरपुर से चोरी होना पाया। संवाद