फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में परिवार पर हमला, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर चली आ रही रंजिश में एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार दो माह पहले उसकी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत थाना पुन्हाना में दी गई थी, जिसके बाद अदालत ने आरोपियों को झगड़ा करने से पाबंद किया था। आरोप है कि 13 मार्च को सुबह जब परिवार की महिलाएं खेतों से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं, तभी आरोपी असलूप ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई मां को भी पीट दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुन्हाना में भर्ती कराया गया। पुलिस ने असलूप , वकील, हबीब, ताहिर, मुनफेद, फजरा, सलीम समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें