नूंह। नूंह शहर की सब्जी मंडी से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव छचेडा निवासी यादेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च 2026 को वह अपनी बाइक लेकर मंडी पहुंचे थे। करीब 3 बजे बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गए, जब वह सामान लेकर वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब है। अपने स्तर पर पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया लेना कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि बाइक के साथ हैंडल पर टंगा बैग भी चोरी हो गया, जिसमें बीएलओ कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात थे। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद