फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति रैली में झूठी घोषणाओं की सौगात

Sun, 24 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा की प्रगति रैली में लोगों को झूठी घोषणाओं की सौगात मिली। क्षेत्र में पार्टी का शो फ्लॉप रहा। नागर गांव अगवानपुर में शनिवार को आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली को पूरी तरह से फ्लॉप शो करार देते हुए इस रैली को  दुर्गंति रैली करार दिया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रैली के माध्यम से बहुत आशाएं थी कि मुख्यमंत्री क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात देकर जाएंगे, लेकिन लोगों को सिवाए निराशा और झूठी घोषणाओं के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


नागर ने कहा कि क्षेत्र में जितनी भी रैलियां हुई है, वह क्षेत्र के सबसे बड़े गांव तिगांव में आयोजित होती रही है। परंतु गांवों में भाजपा द्वारा अपने जनाधार को खिसकते हुआ देख रैली आयोजकों ने इस रैलीस्थल को गांव से बाहर किया था।

उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र की चौरासी पाल की सबसे बड़ी मांग तिगांव में सीवरेज व्यवस्था को पूरी करने, 200 बेड का सरकारी अस्पताल, महिला विश्वविद्यालय, पल्ला से बसंतपुर तक बसी कॉलोनियों में विकास करवाने, फरीदाबाद से ग्रेफ व तिगांव तक मेट्रो रेल की परियोजना जैसी कई अह्म मांगों को रैली में दरकिनार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें