फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी खेल संघ खिलाड़ियों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से तैयार की जा रही है सूची, जल्द भेजी जाएगी मुख्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जगह कुछ फर्जी खेल संघ खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सपने दिखाकर न सिर्फ धन की उगाही कर रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में कई संघ अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनकी न तो कोई सरकारी मान्यता है और न ही उनका किसी राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय संगठन से कोई संबंध है। खेल विभाग की ओर से ऐसे खेल संघों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को जल्द मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
फर्जी संघों की ओर से देश-विदेश में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में जीतकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन जब ग्रेडेशन के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें यह कहकर खारिज कर दिया जाता है कि जिस संघ के माध्यम से उन्होंने हिस्सा लिया है वह मान्यता प्राप्त नहीं है। इससे खिलाड़ी और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों का कहना है कि खेल विभाग की ओर से ऐसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, फिर भी ये संघ नाम बदलकर या नई संस्था बनाकर दोबारा सक्रिय हो जाते हैं। जिला खेल अधिकारी आशा का कहना है कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले वे उस संघ की मान्यता की पुष्टि जिला खेल अधिकारी या राज्य खेल विभाग से कर लें।
विज्ञापन

खेल विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि विभाग को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बावजूद ग्रेडेशन नहीं मिल पाया क्योंकि जिस संगठन ने उन्हें श्रीलंका प्रतियोगिता में भेजा था वह फर्जी निकला। ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। ऐसी संस्थाओं पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे प्रतिभाओं के साथ न्याय हो सके और खिलाड़ी फर्जीवाड़े का शिकार न हों। खिलाड़ियों का कहना है कि केंद्रीकृत पोर्टल पर तमाम जानकारियां होनी चाहिए। जहां सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो ताकि खिलाड़ी भ्रमित न हों।
वर्जन
खेल निदेशालय की ओर से फर्जी खेल संघों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे खेल संघों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - गिरीराज, उपनिदेशक खेल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें