फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी और तेज धूप से बढ़ीं आंखों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में सूखापन, लालिमा और दर्द की शिकायत लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों आंखों में सनबर्न (फोटोकेराटाइटिस), सूखापन, लालिमा और दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
पिछले महीने के मुकाबले इस माह ऐसे मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में जलन, पानी आना और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से आंखों की ऊपरी सतह प्रभावित होती है, जिससे फोटोकेराटाइटिस जैसी समस्या हो सकती है। खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों में यह परेशानी अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-3 निवासी मरीज राकेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आंखों में तेज जलन और लालिमा की समस्या हो रही थी। धूप में निकलते ही आंखों से पानी आने लगता था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल आना पड़ा। वहीं बल्लभगढ़ की रहने वाली सीमा देवी ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ आंखों में सूखापन और दर्द की शिकायत लगातार बढ़ रही है। डॉक्टर ने उन्हें धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि तेज धूप में मौजूद पराबैगनी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा के लगातार धूप में रहने से आंखों में संक्रमण, जलन और फोटोकेराटाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लोगों को धूप में निकलते समय आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें