फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी हाईवे पर बस की टक्कर से तेल टैंकर पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल से गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। केजीपी हाईवे पर शनिवार की रात बस की टक्कर से तेल से भरा टैंकर पलट गया। जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण पलवल से गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को हटाया। छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसकी वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से टैंकर को सड़क से हटाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें