फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर चलाई आएगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा को लेकर हरियाणा रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा को लेकर रोडवेज ने लंबे रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान जिस रूट पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहेगी, उस रूट पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज ने चंडीगढ़, पानीपत, करनाल, हिसार, पंचकूला, मथुरा, अलीगढ़ व नारनौल आदि जगहों पर बसें चलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधक सुनील ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसी के चलते डिपो से 25 अक्तूबर के बाद से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें 12 नवंबर तक चलाई जाएंगी। इस दौरान संचालन से जुड़े अफसरों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि इस दौरान छुट्टियां न लें। उन्होंने बताया कि अगर लोगों की संख्या किसी अन्य रूट पर ज्यादा होती है तो उस रूट पर तुरंत बस को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बसों की मांग दीपावली व छठ पूजा पर होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें