फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तलवार के बल पर दुकानदार से मांगी रंगदारी, लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर काॅलोनी में परचून की दुकान पर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जवाहर काॅलोनी में परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार से तलवार के बल पर रंगदारी मांगने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। दुकानदार का आरोप है कि बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर आए और हर महीने दस हजार रुपये रंगदारी देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनकी दुकान के गल्ले से नकदी लूटकर ले गए। थाना सारन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जवाहर काॅलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि उनकी परचून की दुकान हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनमें से दो आरोपी गुरमीत और दीपांशु को वह जानते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दीपांशु ने तलवार निकालकर उसके गले पर रख दी और हर महीने दस हजार रुपये रंगदारी देने की मांग करने लगा।
विज्ञापन

जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों युवक दुकान के अंदर घुस गए और गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें