फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवा और उमस से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित, 23 मई तक राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक जिले में लू चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

विभाग के अनुसार 23 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद से ही गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगा था। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवा और उमस से राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी के चलते शहर की मुख्य सड़कें दोपहर में लगभग सुनसान नजर आईं। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही बाहर दिखाई दिए। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही।
विज्ञापन



गर्मी से बचाव के लिए लोग दुपट्टा, गमछा और टोपी का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कार्यालयों और घरों में भी लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन




उधर, चिकित्सकों ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करने की सलाह दी है। साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें