फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राथमिक विद्यालयों में आज से शुरू होगी मूल्यांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की सीखने की क्षमता को परखा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 239 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से दूसरे चरण की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें पहली से लेकर तीसरी कक्षा के 22905 विद्यार्थियों की हिंदी और गणित विषय को सीखने की क्षमता परखी जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई के स्तर को जानना है। यह मूल्यांकन प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी।


विद्यार्थियों के आकलन के लिए पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ये शिक्षक अलग-अलग विद्यालयों में जाकर बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचेंगे ताकि उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सके। यह प्रक्रिया किसी परीक्षा की तरह नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य यह समझना है कि बच्चे कितना सीख रहे हैं और कितना समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन


टीम के सदस्य कक्षाओं में जाकर शिक्षकों के मोबाइल फोन में निपुण टीचर एप लॉगइन कराएंगे और उसे अपडेट करेंगे। इसके बाद बच्चों से जुड़ा डेटा एप में भरा जाएगा। साथ ही बच्चों से कुछ सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब तुरंत एप में दर्ज किए जाएंगे। यदि एप में किसी कक्षा के विद्यार्थियों की जानकारी गलत पाई जाती है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देना जरूरी होगा।

ऐसे होगा विद्यार्थियों का आकलन

पहली कक्षा के बच्चों से हिंदी में दो तीन अक्षरों वाले 15 शब्द या तीन से चार वाक्य पढ़वाए जाएंगे और उनकी पढ़ने की गति देखी जाएगी। गणित में उनसे 99 तक गिनती, अक्षरों की पहचान और एक अंक के जोड़-घटाव के सवाल पूछे जाएंगे।

दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को हिंदी का 45 शब्दों का गद्यांश एक मिनट में पढ़ना होगा और उससे जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे। गणित में 99 तक गिनती, अक्षर पहचान और दो अंकों के जोड़-घटाव के प्रश्न पूछे जाएंगे।

तीसरी कक्षा के बच्चों को 60 शब्दों का गद्य एक मिनट में पढ़ना होगा और उसके सवालों के उत्तर देने होंगे। गणित में 999 तक गिनती, अक्षर पहचान और एक अंक के गुणा के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही बच्चों का मौखिक पठन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


आकलन के दौरान निपुण टीचर एप का अपडेट रहना जरूरी है। बच्चों का आकलन शांत माहौल में बैठाकर किया जाएगा। हर आकलन के बाद एप में ‘सेव’ और ‘एंड असेसमेंट’ पर क्लिक करना अनिवार्य होगा। आकलन के समय शिक्षक या प्रधानाचार्य बच्चों से बातचीत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें