फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना में रेत खनन परियोजना पर 5 अक्तूबर को पर्यावरणीय जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीपुर में 249.15 एकड़ क्षेत्र में हर साल 37 लाख मीट्रिक टन रेत खनन का प्रस्ताव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव अमीपुर में यमुना नदी के तल से रेत खनन की प्रस्तावित परियोजना को लेकर पांच अक्तूबर को पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से यह जनसुनवाई पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना-2006 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। जनसुनवाई सुबह 11 बजे परियोजना स्थल पर होगी।

प्रस्तावित परियोजना मैसर्स इन्फिनिटी मिनरल्स की ओर से नीरज गुप्ता के माध्यम से रखी गई है। इसके तहत 249.15 एकड़ यानी 99.66 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 37 लाख मीट्रिक टन रेत खनन का प्रस्ताव है। परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति लेने से पहले जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड ने आमजन, पर्यावरण समूहों, परियोजना स्थल और संभावित प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों समेत अन्य संबंधित लोगों से परियोजना के पर्यावरणीय पहलुओं पर सुझाव, आपत्तियां और टिप्पणियां मांगी हैं। इच्छुक लोग जनसुनवाई में शामिल होकर मौखिक या लिखित रूप में अपनी बात रख सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सूचना प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर लिखित सुझाव और आपत्तियां अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकूला और क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी फरीदाबाद को पंजीकृत डाक से भेजी जा सकती हैं। परियोजना की कार्यकारी सारांश रिपोर्ट और ईआईए रिपोर्ट बोर्ड की वेबसाइट तथा संबंधित सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। परियोजना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय, फरीदाबाद से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें