संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयकर रिटर्न दाखिल करने और आयकर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा बढ़ने से जिले के हजारों व्यापारियों और उद्यमियों को राहत मिली है। फरीदाबाद में करीब 35 हजार कंपनियां संचालित हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट अभी दाखिल नहीं हो पाई थी। समय सीमा बढ़ने के बाद अब उद्यमियों को बिना अतिरिक्त दबाव के जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का मौका मिलेगा।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अनुसार, जिले में करीब 30 हजार कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट अभी दाखिल होना बाकी है। समय पर रिपोर्ट जमा नहीं होने पर लगने वाली करीब 1.50 लाख रुपये तक की पेनल्टी से भी संबंधित कारोबारी बच सकेंगे। खासकर एक करोड़ रुपये से अधिक सालाना कारोबार या आय वाले व्यापारियों और उद्यमियों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बातचीत
समय सीमा बढ़ने से व्यापारियों और उद्यमियों को राहत मिलेगी।
- राजेश खंडेलवाल, सीए
तारीख बढ़ने से उद्यमी अब आराम से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
- सुनील गर्ग, सीए
समय सीमा बढ़ने से अब काम आसानी से पूरा होगा।
- रमणीक प्रभाकर, महासचिव एमएएफ
अतिरिक्त समय मिलने से कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।
- प्रभाकर शुक्ला, उद्यमी