फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीसी, चहारदीवारी, निर्माणाधीन वर्कशॉप और सड़क नेटवर्क ध्वस्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीटीपी ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 24 और 25 सितंबर को ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के बाद अब चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनियों की 20 डीपीसी, 18 चहारदीवारी, छह निर्माण, दो निर्माणाधीन वर्कशॉप और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
एफएमडीए की इंजीनियरिंग विंग की मौजूदगी में 28 सितंबर को गांव बसलेवा और कांवरा के राजस्व क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार बसलेवा में करीब चार एकड़, तीन एकड़ और तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा कांवरा में करीब दो एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति किए गए निर्माण और प्लॉटिंग से जुड़े ढांचों को हटाया गया। वहीं जाजरू और झाड़सेंतली के राजस्व क्षेत्र में जाजरू चौक से रेलवे लाइन तक करीब एक किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में भी कार्रवाई की गई। यहां तीन अवैध रास्ते समेत अन्य अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 24 और 25 सितंबर को अमृतानंदमयी अस्पताल रोड की करीब दो किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में कार्रवाई की गई थी। यहां 15 अवैध रास्ते, विभिन्न फूड वेंडरों की रेहड़ियां और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा मलरेना चौक से जाट चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में 20 अवैध रास्ते और अन्य कब्जे हटाए गए। एफएमडीए अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की जमीन और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें