फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्यमियों ने जाम, जलभराव और स्टार्टअप प्रक्रिया पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में जिले के प्रमुख उद्योगपतियों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी समस्याएं खुलकर रखीं। ट्रैफिक जाम, जलभराव और स्टार्टअप पंजीकरण प्रक्रिया में आने वाली अड़चनों को लेकर उद्यमियों ने चिंता जताई और जल्द समाधान की मांग की।

नीलम-बाटा पुल पर भीषण जाम, चौड़ीकरण की मांग

मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने नीलम और बाटा पुल पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पुल से नीचे उतरते ही गाड़ियों की कतार लग जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। यदि उस सड़क का चौड़ीकरण कर दिया जाए, तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। इस पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जवाब देते हुए कहा कि यह सड़क 90 डिग्री पर बनी हुई है, और इसे लेकर नगर निगम गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन


स्टार्टअप पंजीकरण में चंडीगढ़ के चक्कर, पोर्टल पर काम लंबित

सरूरपुर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने नई शुरुआत करने वाले उद्यमियों की परेशानियों को साझा करते हुए कहा कि स्टार्टअप की पंजीकरण प्रक्रिया आज भी चंडीगढ़ में ही पूरी करनी पड़ती है। इससे स्थानीय उद्यमियों को कई बार अनावश्यक दौड़भाग करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर पंजीकरण के लिए एक पोर्टल शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गुरुकुल इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें गायब, घुटनों तक जलभराव

शशि प्रकाश झा, जो गुरुकुल इंडस्ट्रियल एरिया से हैं, ने बताया कि उनके क्षेत्र की स्थिति बदतर हो चुकी है। सड़कों का हाल बेहाल है और बरसात के दिनों में घुटनों तक जलभराव हो जाता है। हम लोगों ने मिलकर खुद सड़क का कुछ हिस्सा बनाया है। प्रशासन की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके।

कारखाना बाग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से नीरज आहूजा ने बताया कि कई वर्षों से समस्याएं बनी हुई है। सड़क जर्जर हालत में पड़ी हुई है। सीवर ओवरफ्लो के कारण सभी उद्यमी परेशान है। इसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हमारी मांग है कि इस पर विचार कर समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का भरोसा

कॉन्क्लेव में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और महापौर प्रवीण जोशी ने सभी समस्याओं को गहनता से सुना औ्र विचार कर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उद्यमी को कोई समस्या होती है, तो वे तुरंत उस समस्या का फोटो खींचकर वाट्सअप करें। प्रशासन की ओर से जल्द समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें