फरीदाबाद। छज्जू राम स्कूल के पास रहने वाले 52 वर्षीय विनोद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को विनोद खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया था। उस समय वह नशे की हालत में था। सुबह जब परिवार के सदस्य उसे देखने के लिए छत पर पहुंचे तो विनोद फंदे से लटका हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि विनोद काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया था। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक विवाहित बेटी छोड़ गया है।