फरीदाबाद। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को सनफ्लेम वॉरियर्स ने सनफ्लेम एचओ को चार विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में एचओ ने नौ विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। दक्ष शर्मा ने 57 और पंकज ने 36 रन बनाए। जितेंद्र राणा ने चार और रोहताश ने तीन विकेट लिए। जवाब में वॉरियर्स ने छह विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया। अभिषेक मेहता ने 50 और महेश शर्मा ने 40 रन बनाए। दक्ष शर्मा ने तीन, नीलमणि और अनूप ने एक-एक विकेट लिया। जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद