फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव बाजार में अतिक्रमण और गलत पार्किंग से जग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव बाजार की मुख्य सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाजार में अतिक्रमण और खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों द्वारा सड़क पर ही गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के कारण रोजाना कई-कई घंटे लंबा जाम लग रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जबकि दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दोनों ओर दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा है। इसके ऊपर ग्राहक अपने वाहन कहीं भी खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और सिमट जाती है। नतीजतन, थोड़ी-सी भी भीड़ बढ़ते ही जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी जाम में फंसते देखा गया है, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


व्यापारियों और राहगीरों के अनुसार, सुबह और शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहते हैं। बाजार से निकलने में लोगों को 20 से 30 मिनट तक लग जाते हैं। रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते, जिससे गुस्सा और तनाव बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन


वर्जन

तिगांव बाजार में गलत पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे गए हैं और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। -राजवीर सिंह, तिगांव थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें