फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वेल्डिंग का काम करने के दौरान युवक झुलसा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित स्टार वायर कंपनी में काम करने वाला 35 वर्षीय युवक वेल्डिंग करने के दौरान झुलस गया। जिसको उपचार के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की दोपहर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन सोमवार की शाम को शव लेकर बल्लभगढ़ पहुंचे। जहां पर परिजन व कर्मचारियों की ओर से कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोहना फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया इसके बाद जाम को खोला गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गोंछी निवासी सुधीर करीब 8 साल से स्टार वायर कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। 29 दिसंबर को वेल्डिंग का काम करने के दौरान वह झुलस गया। जिसको तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार की दोपहर को उपचार के दौरान सुधीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें