फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में बॉयलर फटने से झुलसा कर्मचारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कारखाना बाग स्थित एक कंपनी में बॉयलर फटने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग रेफर कर दिया गया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के गांव मच्छगर निवासी अशोक ने बताया कि कारखाना बाग स्थित कंपनी में उनका छोटा भाई सुंदर काम करता है। कंपनी एग्जहॉस्ट व कूलर की मोटर बनाती है। आरोप है कि कंपनी मालिक नंद लाल गोयल और प्रबंधन बॉयलर में मोटर पकाने का काम करवाते हैं जबकि सुंदर ने कई बार मशीन को किसी विशेषज्ञ से चलवाने के लिए कहा, लेकिन वह लोग नहीं माने। न ही सुंदर को सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए गए। आरोप है कि प्रबंधन की ओर से कहा गया कि अगर उसे नौकरी करनी है तो मशीन चलानी पड़ेगी।
कंपनी प्रबंधन के कहने पर 28 फरवरी को मशीन को चला रहा था इसी दौरान बॉयलर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि कंपनी के भवन में लगे शीशे टूट गए और दीवारों में दरारें तक आ गईं। हादसे में सुंदर भी बुरी तरह से झुलस गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में सुंदर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने सुंदर को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सुंदर के भाई की शिकायत पर फरीदाबाद ओल्ड थाना पुलिस ने प्रबंधन की लापरवाही तथा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें