फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में ज्वैलरी पर हॉलमार्क करने वाली दुकान से कर्मचारी ने 209 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये नकद चोरी किए थे। थाना कोतवाली की टीम ने आरोपी संतोष निवासी जिला सांगली, महाराष्ट्र को पुणे से गिरफ्तार किया।
चोरी किए गए 209 ग्राम सोने की अनुमानित कीमत करीब 29.50 लाख रुपये है, जबकि तीन लाख रुपये नकद अलग से चोरी हुए थे। शिकायतकर्ता दादासो यमगर एनआईटी के मार्केट नंबर-1 में हॉलमार्क सेंटर चलाते हैं। आरोपी करीब सात माह से दुकान पर काम करता था और वहीं रहता था। दुकान व तिजोरी की चाबी भी उसके पास रहती थी। 4 सितंबर की रात दुकान बंद कर शिकायतकर्ता घर चले गए। अगले दिन आरोपी का मोबाइल बंद मिला और सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद