फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच भाइयों के 74 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलपत गांव में खंडहरनुमा पुरानी हवेली के कमरे का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के तिलपत गांव में खंडहरनुमा पुरानी हवेली के कमरे का ताला तोड़कर पांच भाइयों के करीब 74 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। कमरे में करीब 511 ग्राम सोने और 990 ग्राम चांदी के आभूषण रखे थे।
इनमें पुश्तैनी जेवर के साथ पांचों भाइयों को शादी में मिले आभूषण भी शामिल थे। 11 सितंबर को जांच करने पहुंचे परिवार के सदस्य को कमरे का ताला टूटा मिला। तिलपत निवासी गौरी शंकर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह पांच भाई हैं। उनके बड़े भाई जितेन्द्र शर्मा और उन्होंने पुरानी हवेली के सामने नया मकान बनाया है। पुरानी हवेली अब खंडहरनुमा हो चुकी है। पांचों भाइयों की ज्वैलरी गौरी शंकर के पास रखी हुई थी। गौरी शंकर के अनुसार, 11 सितंबर को करीब 11 बजे वह पुरानी हवेली पहुंचे। बाहर का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। जांच करने पर पांचों भाइयों की ज्वैलरी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, चोरी हुए सोने के आभूषणों में 140 ग्राम का रानी हार सेट, 23 ग्राम का छोटा हार, 80 ग्राम की चार चूड़ियों का सेट, 70 और 80 ग्राम के कड़ों के दो सेट, पांच अंगूठियां, तीन जोड़ी झुमके, दो चेन, एक पुरुषों की अंगूठी और एक ब्रेसलेट शामिल हैं। इनका कुल वजन करीब 511 ग्राम है। इसके अलावा अलग-अलग वजन की 10 जोड़ी चांदी की पायल चोरी हुई हैं, जिनका कुल वजन करीब 990 ग्राम है। बताए गए वजन के आधार पर 22 कैरेट सोने और मौजूदा चांदी के भाव से इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 74 लाख रुपये बैठती है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें